Sahebganj News : जनसमर्थन से घबराकर असामाजिक तत्वों ने फाड़े प्रचार बैनर: सत्यप्रकाश सिन्हा

पोस्टर-बैनर फाड़े जाने पर प्रत्याशी ने थाना में की शिकायत दर्ज

Sahebganj News : जनसमर्थन से घबराकर असामाजिक तत्वों ने फाड़े प्रचार बैनर: सत्यप्रकाश सिन्हा

साहिबगंज नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 09 के प्रत्याशी सत्यप्रकाश सिन्हा ने अपने चुनावी पोस्टर-बैनर फाड़े जाने को लेकर नगर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने आशंका जताई कि बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर असामाजिक तत्वों या राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने यह कृत्य किया है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

साहिबगंज : नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या- 09 में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सह वार्ड पार्षद प्रत्याशी सत्यप्रकाश सिन्हा ने नगर थाना प्रभारी सह नगर प्रभाग निरीक्षक अमित गुप्ता को आवेदन देकर उनके चुनावी बैनर और पोस्टर फाड़े जाने की शिकायत दर्ज कराई है। सिन्हा ने बताया कि चुनाव प्रचार के तहत उन्होंने वार्ड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाए थे।

प्रतिदिन की तरह जनसंपर्क के लिए क्षेत्र में निकलने पर कई स्थानों पर उनके बैनर-पोस्टर फटे हुए मिले। उन्होंने आशंका जताई कि बढ़ते जनसमर्थन से घबड़ाकर कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों या असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि वे राजनीति में सेवा के उद्देश्य से आए हैं और पूर्व में भी सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनका लक्ष्य समाज के अंतिम पक्ति में बैठे लोगों तक सेवा पहुंचाना है और जीवन के अंतिम समय तक जनसेवा के लिए समर्पित रहना है। सत्यप्रकाश सिन्हा ने कहा कि दीवारों से तस्वीर हटाई जा सकती है, लेकिन जनता के दिलों में बने विश्वास और प्रेम को नहीं मिटाया जा सकता। उन्होंने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

प्रॉम्प्टस्पाई: गूगल जेमिनी AI को हथियार बनाकर फोन पर कब्जा जमाने वाला एंड्रॉयड मालवेयर प्रॉम्प्टस्पाई: गूगल जेमिनी AI को हथियार बनाकर फोन पर कब्जा जमाने वाला एंड्रॉयड मालवेयर
जेएससीए अंडर-23 टूर्नामेंट में दुमका की शानदार जीत, जामताड़ा को 159 रनों से हराया
अजित पावर प्लेन क्रैश: रोहित पवार ने TDP-VSR लिंक से राम मोहन नायडू का इस्तीफा मांगा
झुमरीतिलैया में शिवम ज्वेलर्स से लाखों की चोरी, अपराधियों ने की सेंधमारी
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग की दोहरी धमकी: US नंबर से 10 करोड़ की फिरौती, वॉयस नोट में साफ चेतावनी
लोहरदगा में मतदान जागरूकता के लिए निकाली गई भव्य बाइक रैली
इजरायल देगा भारत को ‘Golden Horizon’ ALBM: Su-30MKI से 2000 KM दूर तक हाइपरसोनिक हमला संभव
Giridih News : वार्ड 10 में युवा उम्मीदवार तबरेज हसन का जनसंपर्क अभियान तेज
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध पोस्ता खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई एकड़ फसल नष्ट
शहीद मनु अखौरी के 43वें जन्मदिन पर पलामू ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Palamu News : नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन सपना देवी ने दिखाया दमदार जनसमर्थन