झारखंड में मौसम का नया बदलाव: सर्द रातें, गर्म दिन
झारखंड में उत्तर भारत की बर्फबारी का प्रभाव
By: Anshika Ambasta
On
उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण झारखंड की रातें ठंडी और दिन धूप की तपीश से गर्म बनी हुई हैं। रांची में अधिकतम तापमान 24.7°C और न्यूनतम 10.8°C, चाईबासा में अधिकतम 32°C और न्यूनतम 10.4°C दर्ज किया गया।
रांची : देश के उत्तरी राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण राजधानी रांची सहित राज्य भर में इन दिनों रातें सर्द हो गईं हैं। वहीं धूप की तपीश के चलते दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। यही वजह है कि शनिवार को चाईबासा में अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं,शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा साथ ही मध्यम गति की ठंडी हवाएं चली। इन दिनों सुबह और शाम में कनकनी महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में गर्मी का अनुभव हो रहा है।
इधर, शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और न्यूनतम 10.8 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 28.6 न्यूनतम 7.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Edited By: Anshika Ambasta
Tags: Maximum Temperature jharkhand weather झारखंड मौसम Ranchi temperature Bokaro temperature minimum temperature न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान बोकारो तापमान चाईबासा मौसम डाल्टनगंज मौसम Jamshedpur Temperature रांची तापमान Chaibasa Weather सर्द रातें Cold Nights गर्म दिन Warm Days जमशेदपुर तापमान Daltonganj Weather तापमान अपडेट Weather Update फरवरी 2026 मौसम February 2026 Weather
