रामगढ़ में अवैध शराब भट्ठी पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, एक गिरफ्तार

एसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद गठित हुई विशेष टीम

रामगढ़ में अवैध शराब भट्ठी पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, एक गिरफ्तार
गोला में अवैध शराब भट्ठी पर पुलिस की छापेमारी

रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भैरवी नदी किनारे चल रही अवैध शराब भट्ठी से करीब 120 लीटर महुआ देशी शराब, 600 किलो जावा महुआ तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

रामगढ़: गोला थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में महुआ देशी शराब, जावा महुआ तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 को सुबह करीब पांच बजे पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को सूचना मिली कि गोला थाना अंतर्गत ग्राम कामता, टोला कोलहवा घुटवा स्थित भैरवी नदी किनारे कुछ लोग अवैध महुआ देशी शराब का निर्माण कर गोला एवं रजरप्पा थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

छापेमारी टीम जब ग्राम कामता, टोला कोलहवा घुटवा स्थित भैरवी नदी किनारे पहुंची, तो वहां 5-6 लोगों को अवैध भट्ठी बनाकर महुआ शराब तैयार करते पाया गया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही अधिकांश आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने दशरथ महतो (27 वर्ष), पिता विशेश्वर महतो, निवासी सिकनी, थाना रजरप्पा, जिला रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि सभी लोग मिलकर अवैध शराब भट्ठी का संचालन करते थे तथा देशी शराब बनाकर गोला एवं आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करते थे, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी होती थी। बरामद शराब से संबंधित कागजात मांगने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें: Ramgarh News: चित्रांश प्रेम श्रीवास्तव का हुआ निधन, कायस्थ समाज में सर्वत्र शोक की लहर

पुलिस ने मौके से विभिन्न जार में करीब 120 लीटर महुआ देशी शराब, लगभग 600 किलो जावा महुआ, पांच बड़े एल्यूमिनियम तसले, चार ब्लू रंग के जार, जिनमें नल लगा हुआ था, तथा एक बड़ा एवं एक छोटा पुराना साइकिल बरामद किया है।

यह भी पढ़ें: Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा

इस मामले में गोला थाना कांड संख्या-59/2026, दिनांक 24 मई 2026 के तहत धारा 274/275/292/3(5) बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन, पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, स्वामी रंजन ओझा, कुमार प्रभात रंजन, अनुसंधानकर्ता संजय कुमार गोराई, बहादुर महतो, तहसीन अहमद, पैंथर मोबाइल दस्ता एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा