Hazaribagh News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में धीमी प्रगति पर उपायुक्त सख्त, 18-20 जुलाई को विशेष कैंप

उपायुक्त हेमंत सती ने जारी किए कड़े निर्देश

Hazaribagh News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में धीमी प्रगति पर उपायुक्त सख्त, 18-20 जुलाई को विशेष कैंप
(जागरूकता पोस्टर जारी करते)

हजारीबाग के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने नगर निगम क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) की धीमी प्रगति को देखते हुए 18 और 20 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित कर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का निर्देश दिया है।

हजारीबाग: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम के तहत नगर निगम (शहरी) क्षेत्र में गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की धीमी प्रगति को देखते हुए जिला प्रशासन ने 18 जुलाई और 20 जुलाई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि दोनों दिनों में नगर निगम क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विशेष कैंप का सफल संचालन सुनिश्चित किया जाए।

कैंप में बीएलओ (BLO), बीएलओ सुपरवाइजर, हेल्प डेस्क मैनेजर और स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। वे मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने, भरे हुए प्रपत्र प्राप्त करने तथा आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी अवशेष गणना प्रपत्र मतदाता क्रम के अनुसार व्यवस्थित रखे जाएं, ताकि वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जो मतदाता किसी कारणवश अपने मतदान क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बादम उर्दू स्कूल में आयोजित हुई 'चुनाव पाठशाला'

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि दोनों विशेष कैंपों के माध्यम से अधिक से अधिक गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: कस्तूरबा गांधी और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात