Hazaribagh News: कस्तूरबा गांधी और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी
हजारीबाग उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर कटकमदाग और कटकमसांडी के बालिका आवासीय विद्यालयों में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत विशेष सत्र आयोजित कर छात्राओं को साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी हेल्पलाइनों के प्रति जागरूक किया गया।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार आज कटकमदाग एवं कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कटकमदाग तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कटकमसांडी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के देखरेख में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को साइबर सुरक्षा एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह मुक्त भारत तथा सखी वन स्टॉप सेंटर से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


उल्लेखनीय है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 17 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक जिले के सभी बालिका आवासीय विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से किशोरियों को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, लैंगिक समानता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अभिनव कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज, आदित्य कुमार शाही, जिला परियोजना सहयोगी, नीति आयोग, सीडीपीओ, कटकमसांडी, सावित्री देवी, वार्डन-सह-प्रधानाध्यापक, नूतन सिन्हा, विद्यालय के शिक्षकगण तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किशोरियों को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


