Crime News: नशे के लिए मां ने पैसे देने से किया इनकार तो बेटे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, गिरफ्तार

मृतका की तीन बेटियां शादीशुदा, छोटा बेटा पहले ही सड़क दुर्घटना में गंवा चुका था परिवार

Crime News: नशे के लिए मां ने पैसे देने से किया इनकार तो बेटे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, गिरफ्तार
प्रमिला देवी (फाइल फोटो)

बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद में मां की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेक्टर-12 ई आवास संख्या 2204 निवासी 60 वर्षीय प्रमिला देवी पर उनके 43 वर्षीय बेटे रज्जू कुमार द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। परिजनों के अनुसार रज्जू नशे का आदी था और नशे के लिए मां से पैसे मांगता था। पैसे देने से इनकार करने पर उसने मां के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

बोकारो: बोकारो जिला  के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 12 ई आवास संख्या 2204 निवासी  43 वर्षीय पुत्र रज्जू कुमार ने पैसे के लिए अपनी  60 वर्षीय माँ प्रमिला देवी को धारधार हथियार से हत्या कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पुत्र रज्जू कुमार नशा का आदि था और नशा के लिए मां से पैसा की मांग किया मां ने देने से इनकार किया तो पुत्र ने धारदार हथियार से मां के सर में वार कर बुरी तरह घायल कर दिया ओर मां को घर के बाहर निकाल कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, रविवार के सुबह  पड़ोसी वालो ने देखा कि प्रमिला देवी लहूलुहान होकर बुरी तरह घायल है तब तुरंत सेक्टर 12 थाना को इसकी सूचना दी गई सेक्टर 12 थाना सूचना पाकर घटना स्थल में पहुंचकर घायल प्रमिला देवी को उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान ही प्रमिला देवी की मौत हो गई।

सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि पुत्र को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। विदित हो कि मृतक प्रमिला देवी के तीन पुत्री और  दो पुत्र हैं जिसमें तीन पुत्री की शादी हो चुकी है एवं एक छोटे पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

घटना की खबर मिलते  ही तीनों पुत्री पहुंची। इनके पुत्री का कहना है कि मेरे भाई नशे क्या आदि था और मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था ,मेरी मां बोकारो क्लब में दाई का काम कर जीवन यापन करती थी और पिताजी बीएसएफ प्लांट सेवानिवृत्ति कर्मचारी थे जिनकी मृत्यु हो गई है, घर में मेरी मां और मेरा भाई ही रहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल मे जुट गई है। हत्या से शहर में सनसनीखेज फैल गया है लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं कि कैसा जमाना आ गया कि एक बेटा ही अपनी मां का हत्या कर रहा है जो मां 9 माह तक अपने पुत्र को कोक में  रखती है और बच्चों का पालन पोषण करती है , वही  कलयुगी पुत्र अपनी मां का हत्यारा हो सकता है कभी किसी ने सोचा नहीं होगा ऐसा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, विरोध करने पर युवती से मारपीट; मामला दर्ज
श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले में गिरिडीह का युवक गिरफ्तार, CID की कार्रवाई
यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर तोड़ कार को मारी टक्कर, चार की मौत
एमजीएम अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़के अर्जुन मुंडा, पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल
रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आज, सुबह 8 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद
07 सितंबर के कांग्रेस धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, विभिन्न संगठनों की बैठकों की रूपरेखा तैयार
अंगराबारी मेला से लौटते समय कई सड़क हादसे, करीब 40 घायल, 6 की हालत गंभीर
रांची में अड्डेबाजी करने वालों की खैर नहीं, 50 से अधिक जगहों पर पुलिस की एक साथ छापेमारी
CISF के तीन अकाउंटेंट तीन दिन की CBI रिमांड पर, 48 हजार रुपये घूस लेते हुए हुए थे गिरफ्तार
पेपर लीक मामलों की CBI से निष्पक्ष जांच की मांग, देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में दुमका में रैली