Koderma News: देश सर्वोपरि के संकल्प के साथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
प्राचार्य जी.सी. वर्मा ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर को केसरिया, सफेद और हरे रंगों से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य जी.सी. वर्मा ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया।
कोडरमा : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में देशभक्ति एवं उल्लास के वातावरण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर केसरिया, सफेद एवं हरे रंगों से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य जी.सी. वर्मा द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात उन्होंने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में प्राचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा,स्वतंत्रता हमें महान शहीदों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। आज हमारा परम कर्तव्य है कि हम अनुशासन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएं।
निदेशिका संगीता शर्मा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा,हमारे लिए देश सर्वोपरि है। पहले देश, बाकी सब बाद में। प्रत्येक छात्र को हर समय देश सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। आज के बच्चे ही कल भारत का उज्ज्वल भविष्य गढ़ेंगे। मैं सभी अभिभावकों से भी अपील करती हूं कि वे अपने बच्चों में राष्ट्रीय भावना को जगाने के लिए प्रेरित करते रहें।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.





