Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
राजमहल थाना कांड संख्या 229/26 में नामजद है फरार अभियुक्त आनंदो मंडल
साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र में जाली नोट के प्रचलन से जुड़े मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गवाहों के साथ अभियुक्त आनंदो मंडल के घर पहुंची। ढोल-बाजा बजाकर आसपास के लोगों को एकत्र किया गया और न्यायालय से जारी इश्तिहार को अभियुक्त के घर की दीवार पर चिपकाया गया।
साहिबगंज: जाली नोट के प्रचलन से जुड़े मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त के खिलाफ राजमहल पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी इश्तिहार को अभियुक्त के घर सहित सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाया गया।
थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि राजमहल थाना कांड संख्या 229/26, दिनांक 05 जुलाई 2026 का यह मामला है। इस कांड में आनंदो मंडल, पिता स्वर्गीय सुधीर मंडल, निवासी ग्राम- घाट जमनी टपुआ, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस टीम गवाहों के साथ अभियुक्त के घर पहुंची। ढोल-बाजा बजाकर आस-पास के लोगों को इकट्ठा किया गया और फिर इश्तिहार को घर की दीवार पर चिपकाया गया। इस दौरान इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई और मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.










