टाटानगर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 34.7 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बिहार के तीन आरोपित गिरफ्तार

टाटानगर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 34.7 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा 34.7 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए तीन आरोपित

पूर्वी सिंहभूम के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाकर 34.7 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपित हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे और बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके बैग से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

जमशेदपुर:टाटानगर रेलवे स्टेशन पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34.7 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की खेप को ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाने की तैयारी थी। मामले में पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

शनिवार को आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन ने बताया कि आरपीएफ के उड़नदस्ता दल को सूचना मिली थी कि टाटानगर स्टेशन पर कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर दूसरे राज्य जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तीन लोगों को रोककर उनके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के अरवल जिले के इमामगंज निवासी अमित कुमार तथा गोपालगंज जिले के यादवपुर निवासी बबलू सिंह और अजीत कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे और यहां से बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

जीआरपी और आरपीएफ की टीम आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस को आशंका है कि इस मामले के पीछे अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह सक्रिय है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात