Dumka News: ब्राउन शुगर कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

कड़बिंधा हटिया के पास स्कूल मैदान में हुई पुलिस कार्रवाई

Dumka News: ब्राउन शुगर कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामग्री के साथ पुलिस टीम।

रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कड़बिंधा हटिया स्थित स्कूल मैदान में छापेमारी की गई, जहां आरोपी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन करते पकड़े गए।


दुमका: रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर बरामद किया है।साथ ही पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इसकी पुष्टि रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार ने की है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की कुछ दिनों पूर्व मिली गुप्त सूचना के अनुसार कड़बिंधा हटिया के पास स्कूल मैदान में विगत कुछ दिनों से कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ(ब्राउन शुगर) का खरीद बिक्री एवं सेवन कर रहे थे।

1 जून सोमवार को समय करीब 10:45 बजे इस संबंध में पुनः सूचना प्राप्त हुई।रामगढ़ पुलिस ने तदनुसार वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल 1 जून को समय करीब 10:45 बजे गठित छापामारी दल द्वारा कड़बिंधा हटिया के पास स्कूल मैदान पर छापामारी किया जहां दो व्यक्ति कुंदन कुमार मंडल उम्र 35 वर्ष पिता विभीषण मंडल मालभंडारो थाना मुफ्फसिल तथा दूसरा व्यक्ति पप्पू मंडल उम्र करीब 25 वर्ष पिता हरि मंडल  दोलामोड(अमडापहाड़ी) थाना रामगढ़ दोनों जिला दुमका के रहने वाले हैं, जहाँ दोनों मैदान में बैठकर ब्राउन शुगर मादक पदार्थ का खरीद बिक्री एवं सेवन करते हुए पकड़ा गया।

उक्त पकड़े गए व्यक्ति कुंदन कुमार मंडल के पास हाफ पेंट के बाएं पॉकेट में 22 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका प्रत्येक पुड़िया का औसतन वजन 0.25 ग्राम जिसका कुल औसतन वजन 05.25 ग्राम है, वहीं पप्पू मंडल के हाफ पेंट के बाएं पॉकेट में 27 पुड़िया ब्राउन शुगर प्रत्येक पुड़िया का औसतन वजन 0.25 ग्राम कुल वजन 06.25 ग्राम बरामद किया गया। तत्पश्चात विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों व्यक्ति से 22 तथा 27 सहित कुल 49 पुड़िया ब्राउन शुगर मादक पदार्थ बरामद किया गया।मादक पदार्थ को पुलिस ने जप्त कर पकड़े गए आरोपी पर आशय का प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर अपराधी को 21(बी ) एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छापामारी दल मे एसडीपीओ नवल किशोर सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी, पु०अ०नि० मनीष कुमार थाना प्रभारी,पु०अ०नि० अभिषेक कुमार रामगढ़ थाना,पु०अ०नि० बृज कुमार राय रामगढ़ थाना, आ०/414 बाबूधन टुडू रिजर्व गार्ड रामगढ़ थाना, स० आरक्षी तापस कुमार रिजर्व गार्ड रामगढ़ थाना, चौकीदार सुनील टुडू रामगढ़ थाना मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: मौत से लड़ रही 11 साल की प्रतिमा, 5 दिन से बेसुध; इलाज के लिए दर-दर भटक रहा परिवार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार
Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त
पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान
Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने की कोर्ट और मानवाधिकार मामलों की हाई-लेवल समीक्षा
Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें