Dumka News: जाति-निवासी के लिए 6 जून से चलेगा 'अबुआ प्रमाण पत्र अभियान', उपायुक्त ने दिए निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई समीक्षा बैठक

Dumka News: जाति-निवासी के लिए 6 जून से चलेगा 'अबुआ प्रमाण पत्र अभियान', उपायुक्त ने दिए निर्देश
(फ़ोटो)

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में 'अबुआ प्रमाण पत्र अभियान' को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक हुई। इसमें 6 से 30 जून तक हर पंचायत में कैंप लगाकर वीएलई और सीएससी संचालकों की उपस्थिति में जाति व निवासी प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश दिया गया।

दुमका: अबुआ प्रमाण पत्र अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष अभियान अबुआ प्रमाण पत्र अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में 6 से 7 गांवों को कवर करते हुए कैंप आयोजित किए जाएं तथा एक पंचायत में कम से कम दो स्थानों पर कैंप लगाया जाए, जिससे अधिकाधिक ग्रामीणों तक लाभ पहुंच सके।

उपायुक्त ने निर्देशित किया कि कैंप के दौरान संबंधित पंचायत के प्रधान की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही वीएलई, सीएससी संचालकों एवं प्रखंड कार्यालय के स्टॉफ की उपस्थिति भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को प्रमाण पत्र बनाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान 6 जून से 30 जून तक संचालित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जहां भी कैंप आयोजित किए जाएं, वहां आसपास के गांवों एवं लोगों को पूर्व से इसकी व्यापक जानकारी दी जाए, ताकि अधिकाधिक लोग शिविर में पहुंचकर लाभ प्राप्त कर सकें।

बैठक में उपायुक्त ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कैंप स्थलों पर पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

यह भी पढ़ें: Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: एसबीआई मुख्य शाखा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित Hazaribagh News: एसबीआई मुख्य शाखा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी
Palamu News: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Bokaro News: अंडर-16 राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न
Bokaro News: जमीन विवाद से परेशान युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टॉवर पर चढ़ा
Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार
Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त
पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा