Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में निकलेगा कैंडल मार्च

दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग

Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में निकलेगा कैंडल मार्च
(भरत भूषण विरोध बैठक)

बिहार में भरत भूषण तिवारी की हत्या के खिलाफ दुमका के दुर्गा मंदिर परिसर में प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई। इसमें दोषियों को सजा दिलाने की मांग के साथ 28 जून को शाम 5:30 बजे सिदो-कान्हू चौक से टीन बाजार तक कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।

दुमका: बिहार में भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में शनिवार को दुमका के दुर्गा मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के सदस्यों के साथ-साथ शहर के कई गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिक भी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए बिहार सरकार एवं पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार, 28 जून 2026 को शाम 5:30 बजे भरत भूषण तिवारी की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यह कैंडल मार्च सिदो-कान्हू चौक (पोखरा चौक) से प्रारंभ होकर टीन बाजार चौक तक जाएगा। इसके बाद मार्च श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित होगा, जहां भरत भूषण तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दुमका शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर शहीद भरत भूषण तिवारी की स्मृति में बड़े-बड़े बैनर एवं होर्डिंग लगाए जाएंगे, ताकि आमजन को श्रद्धांजलि कार्यक्रम से जोड़ा जा सके और न्याय की मांग को व्यापक जनसमर्थन मिल सके।

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि शहीद के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रशासन से हत्या की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही दुमका के नागरिकों से बड़ी संख्या में कैंडल मार्च में शामिल होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने और न्याय की आवाज को बुलंद करने की अपील की गई।

मौके पर पराक्रम शर्मा, तुषार मिश्रा, गौरव झा, आनन्द कश्यप मोंटी, अभिषेक सिंह मोनू , राकेश  सिंह, कुमार रिपुल, समीर झा, जयतेंद्र दुबे, मुन्ना पांडे, अनुभव ओझा, शशिकांत उपाध्याय, राहुल मिश्रा, राकेश कुमार, सिन्टू दत्ता, मनीष सिंह, राजकुमार केशरी, शिवम दुबे व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप