Sahebganj News: महाविद्यालय में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित भारत 2047 में युवाओं की अहम भूमिका

Sahebganj News: महाविद्यालय में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
(साहिबगंज कॉलेज नशा मुक्ति)

साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

साहिबगंज: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं साहिबगंज महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में "नशा मुक्ति" को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रखना और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

Jharkhand Govt Ad
प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच नशे के बुरे प्रभावों के खिलाफ व्यापक स्तर पर जनजागरूकता फैलाकर ही नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि साहिबगंज महाविद्यालय युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और आत्मविश्वासी बनाने के लिए कृतसंकल्पित है।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की जिला प्रमुख बीके बरखा अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित थीं। उन्होंने युवाओं को ध्यान, सकारात्मक सोच और राजयोग के माध्यम से तनाव और नशे की प्रवृत्ति से बचने के उपाय बताए।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: विधानसभा घेराव में छात्रों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की ABVP ने की निंदा

इस अवसर पर महाविद्यालय के मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. अनु सुमन बाड़ा, प्रो. प्रदीप कुजुर सहित कई शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने नशा नहीं करने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: एनईपी 2020 के तहत कॉलेज में छात्रों को दिए गए इंटर्नशिप प्रोजेक्ट टिप्स

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन को अभ्यर्थी का भावुक पत्र, कहा- ‘हेमंत दादा, आप हमसे संवाद करिए JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन को अभ्यर्थी का भावुक पत्र, कहा- ‘हेमंत दादा, आप हमसे संवाद करिए
Giridih News: NCC छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में एबीवीपी और आजसू ने प्राचार्य से की वार्ता
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की देखरेख में बाबा मंदिर के दानपात्रों की हुई गिनती
Sahibganj News: 15 अगस्त को श्रीकुंड कांग्रेस कार्यालय में फहरेगा तिरंगा, आलमगीर आलम होंगे मुख्य अतिथि
Koderma News: सदर अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड का आयोजन, 10 व्यक्तियों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
JPSC विवाद: छात्र आंदोलन के बीच यासी ब्राण्ड की ओर से पेयजल उपलब्ध, 1200 बोतलों के साथ एनर्जी ड्रिंक, जीरा और मोजिटो भी बांटे
Sports News:बड़कागांव में फुटबॉल का महा मुकाबला, जग्गू इलेवन उरेज ने 4-0 से जीता खिताब
Ranchi News: डीएसपीएमयू में 'कोड जैम 2026' प्रतियोगिता संपन्न, अनस आलम बने विजेता
Pakur News: महेशपुर में गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे, भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
प्रस्तावित MMDR संशोधन विधेयक राज्यों के अधिकारों को छीनने की साजिश: दीपिका पांडेय सिंह
सीसीएल और एसबीआई की पहल, दिवंगत महेश साव के परिवार को मिली ₹1 करोड़ सहायता