Bokaro News: भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, उपायुक्त अजय नाथ झा का सख्त निर्देश
जेएसएलपीएस निकालेगा मासिक बुलेटिन व मैगजीन
बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पिलपिला गांव में भूमि से आग की घटना की ट्रैकिंग करने, 14 सितंबर तक दीदी कैंटीन चालू करने और 'पत्रकार दीदी' चयन के आदेश दिए।
बोकारो: शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाले जनसमस्याओं, शिकायतों एवं फीडबैक की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं एवं फीडबैक का प्रशासन सम्मान करता है।
सोशल मीडिया के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या प्रशासन के समक्ष रख सकता है। हालांकि, किसी भी व्यक्ति को भ्रामक जानकारी प्रसारित कर अव्यवस्था पैदा करने, जनता को भड़काने अथवा जनमत को प्रभावित कर माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे मामलों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उ
उपायुक्त ने बैठक में जेएसएलपीएस के अंतर्गत प्राप्त आवंटन एवं उसके विरुद्ध किए गए व्यय की समीक्षा की। इस क्रम में जेएसएलपीएस के खर्च में राज्य में छठे स्थान पर रहने तथा बेहतर प्रदर्शन की जानकारी मिली। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ प्रत्येक माह जेएसएलपीएस के कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
उन्होंने एसएचजी दीदी के माध्यम से पत्रकार दीदी चिन्हित करने जनहितकारी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही ग्राम स्तर पर पत्रकार दीदियों के चयन तथा जेएसएलपीएस द्वारा प्रतिमाह संचालित गतिविधियों पर आधारित बुलेटिन/मैगजीन प्रकाशित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में प्रस्तावित दीदी कैंटीन की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए 14 सितंबर तक कैंटीन का संचालन प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा उपायुक्त ने एनजीडीआरएस से जुड़े मामलों, जिला समाज कल्याण विभाग में संविदा पर नियुक्त कर्मियों के अवधि विस्तार तथा नेतरहाट की तर्ज पर नवाडीह में विद्यालय की स्थापना समेत अन्य मामलों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



