छेड़खानी की शिकायत
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में गुरुवार देर रात नाबालिग लड़की से कथित छेड़खानी की शिकायत को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। नाबालिग शिकायत लेकर थाना पहुंची थी। उसके समर्थन में भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद संजीव सिंह गुड्डू भी पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से वार्ड नंबर-2 के पार्षद लालो राइन कई लोगों के साथ थाना पहुंचे। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद कहासुनी बढ़ गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर भीड़ को थाना परिसर से बाहर निकाला। सूचना पर डीएसपी रूपेंद्र कुमार राणा और इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन भी पहुंचे।
Read More...

Advertisement