आदिवासी टोला
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: डेढ़ माह से अंधेरे में आदिवासी टोला, फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिजली विभाग को दी चेतावनी

Giridih News: डेढ़ माह से अंधेरे में आदिवासी टोला, फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिजली विभाग को दी चेतावनी सदर प्रखंड के पालमो पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला मंझलाडीह में पिछले डेढ़ माह से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। रविवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बिजली विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। साथ ही कहा कि लोगों की शिकायतों का समाधान एक फोन पर होना चाहिए। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर पैसे की वसूली का विरोध करने की अपील की। तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ धरना देने की चेतावनी भी दी।
Read More...

Advertisement