Koderma News: बीआर इंटरनेशनल स्कूल में सीनियर सिटीजन डे पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
निदेशक ने वरिष्ठ नागरिकों को परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर बताया
कोडरमा के चाराडीह स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल में सीनियर सिटीजन डे के अवसर पर सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विद्यालय के निदेशक ओपी राय तथा वरिष्ठ शिक्षक कालीदास घोष और विनोद सिंह को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने भाषण और कविता प्रस्तुत कर वरिष्ठ नागरिकों के महत्व और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। निदेशक ओपी राय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं।
कोडरमा : बी आर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह में सीनियर सिटीजन डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय के निदेशक ओपी राय एवं वरिष्ठ शिक्षक कालीदास घोष तथा विनोद सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा उनके जीवन के अनुभवों और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भाषण एवं कविता प्रस्तुतियों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने विद्यार्थियों को बताया कि वरिष्ठ नागरिक हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts
Latest News



