साहिबगंज बाढ़
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा
Published On
By Mohit Sinha
साहिबगंज-मिर्जाचौकी सीमा पर गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। मखलपुर और बिहार के बाबूपुर के बीच करीब आधा किलोमीटर मुख्य सड़क बाढ़ के पानी में डूब गई है। सड़क संपर्क बाधित होने के कारण लोगों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाव से पार उतरने के लिए मोटरसाइकिल के 50 रुपये और प्रति व्यक्ति 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। बाखरपुर-साहिबगंज सड़क भी जलमग्न है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ऊंची सड़क निर्माण और सरकारी नाव की व्यवस्था कर मुफ्त आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है। Sahibganj News: गंगा का बढ़ा जलस्तर, डीसी ने की बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा, राहत शिविर तैयार रखने का निर्देश
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने और आगामी दिनों में संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने गूगल मीट के माध्यम से अधिकारियों के साथ बाढ़ पूर्व तैयारियों और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। ओझाटोली घाट पर गंगा का जलस्तर करीब 27.25 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान के समतुल्य है। Sahibganj Flood Alert: गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; दर्जनों गांवों पर संकट
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज के कारगिल दियारा क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ गया है। पिछले 48 घंटों में नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार गंगा चेतावनी रेखा 26.25 मीटर को पार कर खतरे के निशान 27.25 मीटर तक पहुंच गई है। रामपुर, छोटा कारगिल, बड़ा कारगिल और बभनी दियारा समेत कई निचले इलाकों में पानी का असर दिखने लगा है। 