Sahibganj Flood Alert: गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; दर्जनों गांवों पर संकट

गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 26.25 मीटर पार कर खतरे के निशान 27.25 मीटर तक पहुंचा

Sahibganj Flood Alert: गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; दर्जनों गांवों पर संकट

साहिबगंज के कारगिल दियारा क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ गया है। पिछले 48 घंटों में नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार गंगा चेतावनी रेखा 26.25 मीटर को पार कर खतरे के निशान 27.25 मीटर तक पहुंच गई है। रामपुर, छोटा कारगिल, बड़ा कारगिल और बभनी दियारा समेत कई निचले इलाकों में पानी का असर दिखने लगा है।

साहिबगंज: साहिबगंज प्रखंड अंतर्गत कारगिल दियारा क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। पिछले 48 घंटों में जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 26.25 मीटर को पार कर अब खतरे के निशान 27.25 मीटर पर पहुंच चुका है और अभी भी बढ़ने का क्रम जारी है। नदी का विशाल और रौद्र रूप देखकर दियारा वासियों में दहशत है।

जलस्तर बढ़ने का सबसे ज्यादा असर कारगिल दियारा के रामपुर, छोटा कारगिल, बड़ा कारगिल, बभनी दियारा समेत अन्य निचले इलाकों में देखा जा रहा है। खेतों में पानी घुसने लगा है और कटाव तेज हो गया है। कई जगहों पर उपजाऊ जमीन गंगा में समाती जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटाव निरोधक कार्य नहीं किया गया तो सैकड़ों एकड़ फसल और कई घर गंगा की धारा में समा जाएंगे। पशु चारे और पीने के पानी की समस्या भी उत्पन्न होने लगी है। स्थिति से परेशान रामपुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा से मुलाकात की और जल्द से जल्द कटाव निरोधक कार्य और बाढ़ राहत की व्यवस्था करने की मांग की।

ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने साहिबगंज अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया और मांग पत्र सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित इलाकों में बालू भरी बोरियां, बांस-बल्ला और फ्लड फाइटिंग की सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाए और नावों की व्यवस्था की जाए। जिला प्रशासन ने भी स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। अंचल कार्यालय द्वारा दियारा क्षेत्र में मुनादी कराई जाएगी। लोगों से ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राजमहल में झामुमो का धरना 7 सितंबर को

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल सरकारी सूचना पर भरोसा करें। बच्चों और मवेशियों को नदी किनारे न जाने दें। नाव पर ओवरलोडिंग से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अंचल कार्यालय या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। फिलहाल गंगा का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है, जिससे आने वाले 24 घंटे और अधिक संवेदनशील माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर
सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक सफर: झारखंड आंदोलन से मंत्री पद तक की यात्रा
Crime News: विसर्जन जुलूस में दोस्तों से विवाद, देर रात कुएं से बरामद हुआ 25 वर्षीय युवक का शव
सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, कहा- बड़े भाई थे
झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री व गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू का निधन
दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा