साहिबगंज गंगा बाढ़
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahibganj News: गंगा के उफान ने छीना आशियाना, अपने हाथों से घर तोड़ने को मजबूर हुए दियारा के लोग

Sahibganj News: गंगा के उफान ने छीना आशियाना, अपने हाथों से घर तोड़ने को मजबूर हुए दियारा के लोग साहिबगंज के कारगिल दियारा, गदाई दियारा समेत कई क्षेत्रों में गंगा के उफान और तेज कटाव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा की तेज धार कई घरों को अपनी चपेट में ले रही है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण अपने हाथों से अपने आशियाने तोड़कर सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं। महिलाएं घरेलू सामान समेट रही हैं, जबकि बच्चे और बुजुर्ग भय के माहौल में हैं।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahibganj Flood Alert: गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; दर्जनों गांवों पर संकट

Sahibganj Flood Alert: गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; दर्जनों गांवों पर संकट साहिबगंज के कारगिल दियारा क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ गया है। पिछले 48 घंटों में नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार गंगा चेतावनी रेखा 26.25 मीटर को पार कर खतरे के निशान 27.25 मीटर तक पहुंच गई है। रामपुर, छोटा कारगिल, बड़ा कारगिल और बभनी दियारा समेत कई निचले इलाकों में पानी का असर दिखने लगा है।
Read More...

Advertisement