Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा
पारदर्शिता से समय पर काम पूरा करने का निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने साहिबगंज के उधवा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का निरीक्षण किया तथा पश्चिमी प्राणपुर पंचायत सचिवालय पहुंचकर बूथ संख्या 412 पर फर्जी मतदाताओं से जुड़ी शिकायत की गहन जांच की।
साहिबगंज: विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत चल रहे मतदाता सूची के सत्यापन कार्य का जायजा लेने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार राजमहल विधानसभा क्षेत्र के उधवा प्रखंड पहुंचे। उधवा दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और पदाधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पश्चिमी प्राणपुर पंचायत सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ संख्या 412 से जुड़ी कथित फर्जी मतदाताओं की शिकायत की गहन जांच की। मौके पर मौजूद वर्तमान बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, एआरओ और ग्रामीणों से उन्होंने मतदाता सूची में दर्ज नामों और शिकायत से जुड़े तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की। संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की भी बारीकी से पड़ताल की।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



