Dhanbad News: बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने फीता काटकर फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की

समाजसेवी मिथुन सिंह राजपूत की सराहनीय पहल

Dhanbad News: बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने फीता काटकर फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की
(धनबाद बेहरकुदर फुटबॉल उद्घाटन)

धनबाद के बेहरकुदर में 0058 ग्रुप द्वारा आयोजित स्वर्गीय परमेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने उद्घाटन किया। पहला मैच इंकलाब क्लब झारखोर और कोल कैपिटल क्लब धनबाद के बीच खेला गया।

धनबाद: जिले के बेहरकुदर में 0058 ग्रुप के तत्वावधान में स्वर्गीय परमेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। स्वर्गीय परमेंद्र सिंह की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्देश्य उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंकलाब क्लब झारखोर और कोल कैपिटल क्लब धनबाद के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

इस टूर्नामेंट का आयोजन बेहरकुदर पंचायत के समाजसेवी मिथुन सिंह राजपूत और मिथुन सिंह बाबू साहब के द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन बिट्टू सिंह ने किया।

उद्घाटन समारोह में पंचायत के मुखिया जालिम रजक, पंचायत समिति सदस्य दुर्गा प्रसाद, मोहन सिंह, मृत्युंजय सिंह, रामबालक सिंह, गोविंद सिंह, चंद्रिका सिंह, नागेश्वर सिंह, प्रभाष सिंह, सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा

विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने 0058 ग्रुप से आग्रह किया कि इस तरह का टूर्नामेंट प्रत्येक वर्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर
सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक सफर: झारखंड आंदोलन से मंत्री पद तक की यात्रा
Crime News: विसर्जन जुलूस में दोस्तों से विवाद, देर रात कुएं से बरामद हुआ 25 वर्षीय युवक का शव
सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, कहा- बड़े भाई थे
झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री व गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू का निधन
दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा