Sahebganj News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम
14-15 साल की किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया अभियान
साहिबगंज जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण माला के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तालझारी की टीम ने सकरीगली स्थित विद्यालय में छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर और वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।
साहिबगंज: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण माला के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तालझारी की टीम ने डिस्ट्रिक्ट सीएमएसओई +2 बीडी उच्च विद्यालय सकरीगली में एचपीवी टीकाकरण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों के बीच एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और टीकाकरण के फायदे बताना था। स्कूल की छात्राओं के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि एचपीवी संक्रमण क्या है और इससे सर्वाइकल कैंसर का खतरा कैसे बढ़ता है। छात्राओं को बताया गया कि एचपीवी वैक्सीन भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देने में बेहद अहम है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम में छात्राओं ने वैक्सीन की सुरक्षा, फायदे, टीकाकरण की प्रक्रिया और सावधानियों को लेकर कई सवाल पूछे।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
