Chas Police Station Written Application
समाचार  बोकारो  झारखण्ड  राज्य 

Bokaro News: फेसबुक में धमकी  को लेकर बिक्की ने मेयर भोलू पासवान के खिलाफ दिया आवेदन

Bokaro News: फेसबुक में धमकी  को लेकर बिक्की ने मेयर भोलू पासवान के खिलाफ दिया आवेदन बोकारो के चास तारानगर निवासी बिक्की राय ने चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान के खिलाफ फेसबुक पर धमकी भरे शब्दों का प्रयोग कर डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए चास थाना में लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित का कहना है कि 21 मई को की गई इस टिप्पणी से उनका पूरा परिवार भयभीत है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि मेयर भोलू पासवान का विवादों से पुराना नाता रहा है और इससे पहले भी अजय राय, अमर स्वर्णकार, बिनोद कुमार और अमर चौरसिया जैसे स्थानीय लोगों के साथ उनके गंभीर विवाद और मारपीट के मामले चास थाना में दर्ज हो चुके हैं।
Read More...

Advertisement