Bokaro News: मेयर भोलू पासवान के कथित धमकी पोस्ट से गरमाई बोकारो की राजनीति
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद शहर में चर्चा तेज
चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान के सोशल मीडिया अकाउंट से कथित धमकी भरा पोस्ट शेयर होने के बाद बोकारो की राजनीति गरमा गई है। भाजपा चास दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विक्की राय ने चास थाना में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।
निर्मल महाराज
बोकारो। चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान के सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ दिन पहले एक पोस्ट शेयर होने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। पोस्ट में लिखा था — “सुन ले बेटा विक्की राय, तेरा भी होगा अजय राय पार्ट-2।” इस पोस्ट के सामने आने के बाद मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद अकाउंट हैक हो गया हो, इसलिए उन्होंने एक दिन तक इंतजार किया। लेकिन जब भोलू पासवान की ओर से कोई खंडन नहीं आया, तब उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने भी मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा, “हमने चूड़ी नहीं पहन रखी है। अगर कोई भाजपा के कार्यकर्ता को आंख दिखाएगा, तो उसकी आंखें निकाल ली जाएंगी।”
सुरेंद्र राज ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की आलोचना होना स्वाभाविक है, लेकिन इस तरह की भाषा और बयानबाजी गलत है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा प्रतिनिधिमंडल एसपी से मुलाकात करेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा।
पीड़ित विक्की राय ने कहा कि इससे पहले भी मेयर के द्वारा कई लोगों के साथ विवाद हो चुका है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
