सेल सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा के अचानक भिलाई पहुंचने से मचा हड़कंप
देर रात कुछ अधिकारियों को ही दी गई थी सीएमडी आगमन की सूचना
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा के अचानक भिलाई स्टील प्लांट पहुंचने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दौरे की जानकारी बेहद गोपनीय रखी गई थी और देर रात कुछ अधिकारियों को ही सूचना दी गई थी।
निर्मल महाराज
बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा अचानक भिलाई स्टील प्लांट पहुंचे। उनके दौरे की भनक चंद अधिकारियों को छोड़ किसी को नहीं थी। देर शाम यह तय किया गया कि सीएमडी भिलाई जाएंगे। रात करीब 8 बजे बीएसपी के कुछ अधिकारियों को सूचित किया गया कि सीएमडी सुबह पहुंचने वाले हैं। बीएसपी के किसी भी विभाग के सीजीएम और एचओडी को इसकी जानकारी नहीं थी।

गौरतलब है कि सेल के नए सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा 13 मई को भिलाई स्टील प्लांट के दौरे पर आने वाले थे, लेकिन इससे एक दिन पहले 12 मई को बीएसपी के दल्ली राजहरा आयरन ओर माइंस टाउनशिप में मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।
सूत्रों के अनुसार, सीएमडी जल्द ही बोकारो स्टील प्लांट के दौरे पर भी आ सकते हैं। उनके अचानक भिलाई पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
