Bokaro News: बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, डीएसपी सिटी राजीव रंजन के नेतृत्व में थानों में शांति समिति की बैठक
असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत
बोकारो के सेक्टर 12, सेक्टर 4 और हरला थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएसपी सिटी ने सभी से त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गश्ती में कोताही न बरतने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखने की बात कही।
बोकारो: सेक्टर 12 ,सेक्टर चार , हरला थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक का आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि बकरीद पर्व को शांति पूर्ण ढंग से मनाए। संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पुलिस गश्ती में कोताही ना करे ,हर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे।
उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार के अपवाह पर ध्यान ना दे और इसकी सूचना तुरंत संबंधित थाना को दे या टोल फ्री नंबर में दे। सोशल मीडिया में खासकर विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि अपवाह फैलाने वालों पर त्वरित करवाई की जा सके। अगर घर बंद कर कहीं जाते है तो इसकी सूचना संबंधित थाना को जरूर दे ताकि समय समय में गश्ती दल उक्त आवास में निगरानी रख सके, जगह जगह लगे सीसीटीवी फुटेज की निगरानी की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी से पुलिस को सहयोग करने की बात कही।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
