Jamshedpur News: 25 अगस्त को मेगा रक्तदान महाअभियान, भारत-नेपाल के हजारों लोग बनेंगे जीवनदाता

जमशेदपुर के यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव सोनारी में होगा मुख्य आयोजन

Jamshedpur News: 25 अगस्त को मेगा रक्तदान महाअभियान, भारत-नेपाल के हजारों लोग बनेंगे जीवनदाता

दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति में ब्रह्माकुमारीज 25 अगस्त को भारत और नेपाल में मेगा रक्तदान महाअभियान आयोजित करेगी। जमशेदपुर में मुख्य आयोजन यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में होगा।

पूर्वी सिंहभूम: ब्रह्माकुमारीज की ओर से आगामी 25 अगस्त को दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में आयोजित किए जाने वाले मेगा रक्तदान महाअभियान को लेकर बुधवार को बिष्टुपुर स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान संस्था की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका कोल्हान प्रभारी बीके अंजे दीदी ने बताया कि यह अभियान केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता, विश्व बंधुत्व और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देने वाला एक राष्ट्रीय सेवा अभियान है।

उन्होंने बताया कि दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत भारत और नेपाल के विभिन्न शहरों में एक साथ रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। जमशेदपुर में इसका मुख्य आयोजन 25 अगस्त को यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

Jharkhand Govt Ad
बीके अंजु दीदी ने कहा कि रक्तदान को इस बार “रक्तदान से आध्यात्मिक सशक्तिकरण” विषय से जोड़ा गया है। शिविर में आने वाले प्रतिभागियों को पहले सकारात्मक जीवन मूल्यों और राजयोग ध्यान की जानकारी दी जाएगी, इसके बाद वे रक्तदान करेंगे। इससे सेवा के साथ आत्मिक संतोष और मानसिक शांति का भी अनुभव होगा।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति में भारत और नेपाल में आयोजित रक्तदान अभियानों के दौरान 88 हजार से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था, जिसे एक विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। इस वर्ष उससे भी बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है और देशभर में हजारों स्वयंसेवक अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र निर्माण का संकल्प, युवाओं के रोजगार को बताया अहम मुद्दा

प्रेस वार्ता में नशामुक्ति भारत अभियान की भी चर्चा की गई। बताया गया कि अभियान की जागरूकता बस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है। अब तक 51335 हजार से अधिक लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है। यह अभियान 27 अगस्त तक जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी गिरोह का खुलासा, सरगना समेत चार गिरफ्तार

इस अवसर पर बीके रेणु दीदी, प्रशासक हरिमुखी तथा ब्रह्माकुमारीज परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। संस्था ने शहरवासियों से 25 अगस्त के रक्तदान महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग देने की अपील की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

ईरान-यूएई टकराव से खाड़ी में खलबली, होर्मुज पर अमेरिका की बढ़ी सक्रियता ईरान-यूएई टकराव से खाड़ी में खलबली, होर्मुज पर अमेरिका की बढ़ी सक्रियता
Koderma News: मेरिडियन अकादमी में श्रद्धा और साहित्य का संगम, धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती
श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ
Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा
Opinion: ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती: डॉ. अतुल मलिकराम 
Giridih News: पिकअप वाहन को बचाने में पलटा टमाटर लदा आइसर ट्रक, चालक सुरक्षित
Ranchi News: राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद रांची पहुंचे डॉ. प्रदीप वर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
SIR-2026 में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
Simdega News: रक्षाबंधन पर सिमडेगा की दीदियों की पहल, राखी निर्माण से बढ़ेगी महिलाओं की आमदनी
Sahibganj News: PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी के सख्त निर्देश
Chatra News: पति की मौत के बाद शव के लिए तरसती रही पत्नी, अस्पताल ने थमा दिया 2.05 लाख का बिल
Entertainment News: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'आवारापन 2', इमरान हाशमी की पहली सोलो फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड