टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी गिरोह का खुलासा, सरगना समेत चार गिरफ्तार

स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने का आरोप

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी गिरोह का खुलासा, सरगना समेत चार गिरफ्तार
मोबाइल चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिसकर्मी

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ RPF और GRP की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने कथित सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चार स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

पूर्वी सिंहभूम: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से चोरी के चार स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। बुधवार को

आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गिरोह स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाता था।

गिरफ्तार आरोपिताें में गिरोह का कथित सरगना 38 वर्षीय प्रकाश दास उर्फ तिग्गी, टाटानगर निवासी 26 वर्षीय रोहित लोहार उर्फ छोटू तथा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी 19 वर्षीय शेख रमजान और 26 वर्षीय शेख मुबारक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक प्रकाश दास स्टेशन के आसपास गिरोह का संचालन करता था और बाहरी युवकों को बुलाकर चोरी की वारदातों में इस्तेमाल करता था।

चक्रधरपुर रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त और जमशेदपुर रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्टेशन क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में चार मोबाइल बरामद होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें: निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत

पुलिस अब आरोपिताें से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के मोबाइल खरीदने वाले लोगों का पता लगाने में जुटी है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान