Hazaribagh News: NH-33 से मंदिर तक बनेगी नई पीसीसी सड़क, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया भूमि पूजन
विधायक ने कहा- बेहतर सड़क से लोगों को मिलेगा सुरक्षित और सुगम आवागमन
हजारीबाग नगर निगम के वार्ड संख्या-5 स्थित बुंदेलनगर में NH-33 मुख्य सड़क से मंदिर तक पीसीसी पथ निर्माण एवं मरम्मतीकरण कार्य का शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।
हजारीबाग: विधायक प्रदीप प्रसाद ने आज नगर निगम के वार्ड संख्या–5 स्थित बुंदेलनगर में NH-33 मुख्य सड़क से मंदिर तक पीसीसी पथ निर्माण एवं मरम्मतीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। सड़क, नाली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के माध्यम से आमजन के जीवन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य स्थानीय नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.









