MMDR संशोधन पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर BJP का पलटवार, संजीव सिन्हा बोले- जनता में भ्रम फैला रही कांग्रेस
MMDR संशोधन अधिनियम 2026 को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संशोधन का उद्देश्य खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और वैध खनन को बढ़ावा देना है।
पूर्वी सिंहभूम: खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2026 को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने गुरुवार को पलटवार किया है।
उन्होंने कांग्रेस के विरोध को मुद्दाविहीन राजनीति बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी एमएमडीआर संशोधन को लेकर जनता में भ्रम फैला रही है। संजीव सिन्हा ने कहा कि संशोधन का उद्देश्य खनन क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाना, वैध खनन को प्रोत्साहित करना और खनिज संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि संशोधन से राज्यों के मौजूदा खनिज अधिकार और राजस्व समाप्त नहीं होंगे। रॉयल्टी, ऑक्शन प्रीमियम, डीएमएफ और जीएसटी में राज्यों का हिस्सा जारी रहेगा।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts
Latest News



