Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में 'विकसित भारत 2047' पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा मुख्य अतिथि

Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में 'विकसित भारत 2047' पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित
(सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में 'विजन 2047' विषय पर व्याख्यान को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा)

सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में “विजन 2047: विकसित भारत की संकल्पना एवं रोडमैप” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। अपने संबोधन में उन्होंने पीपल, एनर्जी और टेक्नोलॉजी को विकास का मुख्य स्तंभ बताते हुए 'ग्रीन फ्रंटियर डेवलपमेंट मॉडल' अपनाने पर जोर दिया।

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय में “विजन 2047: विकसित भारत की संकल्पना एवं रोडमैप” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री (वित्त एवं नागर विमानन) जयंत सिन्हा इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सिन्हा ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए आर्थिक विकास के साथ सतत विकास, रोजगार सृजन, मानव पूंजी, तकनीकी उन्नति और समावेशी संस्थानों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पारंपरिक “फार्म टू फैक्ट्री” मॉडल से आगे बढ़कर “ग्रीन फ्रंटियर डेवलपमेंट मॉडल” अपनाने की आवश्यकता बताई तथा पीपल, एनर्जी और टेक्नोलॉजी को विकास का तीन प्रमुख स्तंभ बताया। 

उन्होंने युवाओं के कौशल एवं रोजगार, स्वच्छ ऊर्जा, एआई, डिजिटल अवसंरचना, अनुसंधान और संस्थागत सुधारों में निवेश को भारत की दीर्घकालिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण करार दिया। सिन्हा ने युवाओं और अकादमिक समुदाय से जनकल्याण, नैतिकता, सेवा भावना और सामूहिक प्रगति को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. एस. बी. दंडीन, विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षाकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला

वर्ष 2047 तक एक समृद्ध, समावेशी, सतत और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी भारत के निर्माण की दिशा में आवश्यक प्रयासों और अवसरों की समझ प्रदान करते इस एक्सपर्ट टॉक के आयोजन पर विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
Bokaro News: अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिए कड़े निर्देश
गोमिया में ओएनजीसी स्टोर रूम से लाखों के कीमती उपकरण और केबल चोरी
Sahebganj News: विधायक कक्ष में शुरू हुआ एसआईआर सहायता केंद्र, ग्रामीणों को मिल रही मदद