Sports News: कॉमनवेल्थ गेम्स में चमके भारतीय वेटलिफ्टर्स, नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

भारतीय भारोत्तोलकों ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में आठ पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया

Sports News: कॉमनवेल्थ गेम्स में चमके भारतीय वेटलिफ्टर्स, नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेताओं को सम्मानित करते खेल मंत्री मनसुख मांडविया।

नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलकों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

नई दिल्ली: केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यहां सोमवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय भारोत्तोलकों को सम्मानित किया। उन्होंने ग्लासगो में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें स्कूलों और कॉलेजों में जाकर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित भी करना चाहिए।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलकों ने 11 भार वर्गों में हिस्सा लेते हुए एक स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने कई राष्ट्रमंडल खेल और राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड भी बनाए, जबकि कई खिलाड़ियों ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किए।

Jharkhand Govt Ad
डॉ. मांडविया ने स्वर्ण पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 20 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की।

खिलाड़ियों को बधाई देते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, "पूरा देश आपकी उपलब्धियों का जश्न मना रहा था। संसद में भी जब-जब आपने पदक जीते, तब-तब इसकी घोषणा की गई। वे पल हर भारतीय के लिए गर्व के क्षण थे।"

यह भी पढ़ें: Sports News:राष्ट्रमंडल खेल 2026 : भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंचा

उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मौजूद द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच विजय शर्मा सहित सभी प्रशिक्षकों की भी विशेष सराहना की। उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी की सफलता में गुरु की सबसे बड़ी भूमिका होती है। चैंपियन तैयार करने में कोच के योगदान से बड़ा कोई योगदान नहीं हो सकता।"

यह भी पढ़ें: Deoghar News: मधुपुर में CBSE क्लस्टर-3 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन

डॉ. मांडविया ने कहा कि ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं ऋषिकांत सिंह और वल्लुरी अजय बाबू ने स्नैच में नए राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड बनाए। ज्ञानेश्वरी यादव और हरजिंदर कौर सहित कई खिलाड़ियों ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज कर यह साबित किया कि भारतीय भारोत्तोलन लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले 11 भारतीय भारोत्तोलकों में से छह खिलाड़ी खेलो इंडिया एथलीट (केआईए) हैं। पदक विजेताओं में ज्ञानेश्वरी यादव खेलो इंडिया एथलीट हैं, जबकि बिंदियारानी देवी, हरजिंदर कौर समेत कई खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) पटियाला में प्रशिक्षण लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह देश की जमीनी स्तर से लेकर उच्च प्रदर्शन तक की खेल विकास प्रणाली की सफलता का प्रमाण है।

खिलाड़ियों से देशभर के युवाओं को प्रेरित करने का आह्वान करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, "आपकी संघर्ष और सफलता की कहानियां हजारों बच्चों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित कर सकती है। आप स्कूलों और कॉलेजों में जाएं और युवाओं को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करें। हम सभी मिलकर भारत को एक सच्चा खेल महाशक्ति राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"

सम्मान समारोह के दौरान खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से उनके संघर्ष, पदक तक के सफर और भविष्य की योजनाओं, विशेषकर एशियाई खेल 2026, को लेकर भी चर्चा की। खिलाड़ियों ने अपने कठिन दौर, राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और देश के लिए आगे भी पदक जीतने के संकल्प को साझा किया।

जो खिलाड़ी पदक जीतने से चूक गए, उनका भी हौसला बढ़ाते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, "एक खिलाड़ी कभी वास्तव में हारता नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात लगातार बेहतर बनने का जुनून है। मुझे विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद और 140 करोड़ भारतीयों का समर्थन हमेशा आपके साथ है।"

भारतीय खेलों के दीर्घकालिक विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, "इनमें से कई पदक विजेता खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़े हैं, जहां खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय कोचिंग, वैज्ञानिक सहयोग और प्रतिस्पर्धी अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। देश ने आप पर निवेश इसलिए किया है क्योंकि उसे आपकी क्षमता पर विश्वास है। भारतीय खिलाड़ियों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।"

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना