Crime News: पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे कूदकर दी थी जान

तिकोना पार्क स्थित कमरे से बरामद हुआ पिता का शव, शरीर पर धारदार हथियार के निशान

Crime News: पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे कूदकर दी थी जान
नोएडा के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर किशोर की मौत के बाद जांच में पिता की हत्या का खुलासा।

नोएडा के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले 16 वर्षीय किशोर अमृत शर्मा की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि अमृत ने कथित तौर पर पहले अपने पिता राजू शर्मा की धारदार कुल्हाड़ी से हत्या की और इसके बाद मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। फेस-3 थाना क्षेत्र के तिकोना पार्क स्थित एक कमरे से राजू शर्मा का शव बरामद हुआ।

नोएडा: नोएडा जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार की शाम को मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर 16 वर्षीय अमृत शर्मा की मौत के मामले में आज एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमृत ने पहले अपने पिता राजू शर्मा की धारदार कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की और इसके बाद मेट्रो रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। उसके पिता का शव थाना फेस-थ्री क्षेत्र के तिकोना पार्क स्थित एक मकान से बरामद हुआ है।

थाना फेस- तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि शुक्रवार को अरुण शर्मा थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके भतीजे अमृत शर्मा ने 12 अगस्त को सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। साथ ही अमृत के पिता राजू शर्मा का भी कोई पता नहीं चल रहा है। अरुण ने बताया कि राजू और अमृत गढी-चौखंडी गांव में जगन्नाथ मंदिर के आसपास रहते थे। पुलिस ने राजू की तलाश शुरू की। इसी दौरान तिकोना पार्क के गली नंबर-दो स्थित एक मकान के कमरे से दुर्गंध आने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि इसी कमरे में राजू शर्मा और उनका बेटा अमृत रहते थे।

मृतक अमृत के पास से घटना के समय थाना सेक्टर 49 पुलिस को दो मोबाइल फोन और कुछ चाबियां मिली थी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस से थाना फेस- थ्री पुलिस ने संपर्क किया तो पता चला कि दो मोबाइल फोन में से एक मृतक का था तथा दूसरा उसके पिता का । उन्होंने बताया की चाबियों की सहायता से कमरे को खोला गया। अंदर राजू शर्मा का शव पड़ा मिला। उनके शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे।

थानाध्यक्ष के मुताबिक, कमरे से अमृत के खून से सने कपड़े, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई हैं। बताया गया है कि हत्या के बाद अमृत ने कपड़े बदलने और खून से सने कपड़े कमरे में ही छोड़ दिया था। फोरेंसिक टीम ने कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि राजू शर्मा अपने बेटे अमृत को बाहर जाने से रोकते थे। जब वह बाहर जाते थे तो किशोर को कमरे मे बंद करके ताला लगा जाते थे। अमृत का किसी स्कूल में दाखिला भी नहीं कराया गया था। किशोर की मां उसके पिता से काफी समय से अलग-अलग रह ही थी। पुलिस के अनुसार, इन परिस्थितियों को लेकर अमृत परेशान और अवसादग्रस्त था।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में पुलिस-कोयला माफिया गठजोड़ पर उठाए गंभीर सवाल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में पुलिस-कोयला माफिया गठजोड़ पर उठाए गंभीर सवाल
एनसीबी ने 'ऑपरेशन ग्लोबल-हंट' के तहत यूएई से वांछित भगोड़े वीरेंद्र बसोया को पकड़ा
Ranchi News: रौनियार महिला विकास मंच बजरा इकाई ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह
Koderma News: ‘क्लीन डोमचांच, ग्रीन डोमचांच’ संकल्प के तहत नगर पंचायत में चला स्वच्छता अभियान
Sahebganj News: कामाख्या-गया एक्सप्रेस में मोबाइल छीनकर भागने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति राजीव मनोहर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा
Deoghar News: मधुस्थली संस्थान में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित हुई विशेष संगोष्ठी
Deoghar News: लायंस क्लब यूनिटी ने चलाया 'फूड फॉर हंगर' अभियान, जरूरतमंदों को कराया भोजन 
एमएमडीआर संशोधन बिल पर भ्रम फैलाकर केवल राजनीति चमका रहे सीएम हेमंत: आदित्य साहू
उत्तराखंड टनल हादसे में झारखंड के एक श्रमिक की मौत, पांच घायल
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष गहन पुनरीक्षण तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति झांकी का आयोजन