Crime News : फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर मिला 25-30 वर्षीय युवक का शव, पहचान नहीं
जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
by: Suman Kumari
On
फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष है और उसके पास से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला।
फरीदाबाद : फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक का शव मिला है। जीआरपी के मुताबिक अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को उसके पास से किसी प्रकार के कोई कागज नही मिले है जिससे पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जीआरपी एएसआई सुदेश ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को स्टेशन के बाहर एक शव के पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक युवक की उम्र 25 से 30 के बीच में बताई जा रही है। हांलाकि अभी तक मौत के कारणों का सही से पता नही चला है। पुलिस के मुताबिक तलाशी की दौरान युवक के पास से कोई ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे ये उसकी पहचान हो सके। पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं मिले है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Suman Kumari
Tags: पोस्टमार्टम पुलिस कार्रवाई युवक का शव पुलिस जांच युवक की मौत संदिग्ध मौत क्राइम न्यूज हरियाणा समाचार जीआरपी मौत का कारण अज्ञात शव फरीदाबाद ओल्ड रेलवे स्टेशन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन अज्ञात युवक फरीदाबाद जीआरपी रेलवे स्टेशन के बाहर शव बीके अस्पताल शव की पहचान फरीदाबाद न्यूज फरीदाबाद समाचार रेलवे स्टेशन न्यूज अज्ञात मृतक GRP News Faridabad News
Related Posts


Latest News








