Koderma News: जिमखाना क्लब में टैलेंट शो के साथ रोटरी क्लब का फैमिली मीट संपन्न

रोटरी पदाधिकारियों द्वारा विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Koderma News: जिमखाना क्लब में टैलेंट शो के साथ रोटरी क्लब का फैमिली मीट संपन्न
(रोटरी क्लब फैमिली मीट)

कोडरमा के जिमखाना क्लब में रोटरी क्लब का भव्य फैमिली मीट सह टैलेंट शो आयोजित किया गया। रोटरी यूथ विंग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में चेयर गेम, नृत्य और संगीत जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से पारिवारिक भाईचारे और मानसिक तनाव से मुक्ति का संदेश दिया गया।

कोडरमा: रंगारंग कार्यक्रम टैलेंट शो के साथ रोटरी क्लब कोडरमा का फैमिली मीट जिमखाना क्लब में संपन्न हुआ। अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने सभी  का स्वागत करते हुए कहा कि परिवार के बिना जीवन अधूरा है। परिवार के सदस्य जब एक जगह संयुक्त रूप से मिलते हैं तब और अधिक ऊर्जा का संचार होता है। आपसी भाईचारा बढ़ता है मानसिक तनाव कम होता है। आज रोटरी परिवार के इस रंगारंग कार्यक्रम को आयोजित एवं सजाने का काम रोटरी यूथ विंग की महिला सदस्यों ने किया।

 चेयर गेम, गायन, कविता, संगीत, नृत्य चुटकुला आदि टैलेंट शो के द्वारा सभी महिला पुरुष बच्चों ने अपनी प्रतिभा को लोगों के बीच रखा। लोगों को आनंदित किया। विजेताओं को रोटरी के पदाधिकारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। रोटरी विंग के सदस्य शैलेश दारूका मनीष पेड़ीवाल गौरांग पुजारा मनीष जैन प्रतीक जैन ईशान जैन सन्नी  कुमार मनीष अग्रवाल राहुल मोदी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया। 

पूर्व अध्यक्ष महेश दारूका सुरेश जैन कैलाश चौधरी कुमार पुजारा अजय अग्रवाल अमित कुमार सत्र 26 -27 के अध्यक्ष नवीन आर्य सुरेश सेठी कमल जैन अश्विनी राजगढ़िया डॉक्टर अलंकृता  मंडल डॉक्टर रौनक महर्षि ने पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने  कार्यक्रम की बेहतरी की सराहना की। सबों ने कहा कि युवा जब किसी कार्यक्रम को अपने हाथों में लेते हैं तब वह कार्यक्रम निश्चित रूप से सफल होता है समाज सेवा के क्षेत्र में युवा ही  रोटरी के छवि को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन सचिव संदीप सिन्हा ने किया। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप