Koderma News: नगर पंचायत डोमचांच में गार्डन अधीक्षक राजेश आनंद को दी गई भावभीनी विदाई

अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

Koderma News: नगर पंचायत डोमचांच में गार्डन अधीक्षक राजेश आनंद को दी गई भावभीनी विदाई
(राजेश आनंद गार्डन अधीक्षक)

कोडरमा के नगर पंचायत डोमचांच सभागार में गार्डन अधीक्षक राजेश आनंद के 9 महीनों के सफल कार्यकाल की पूर्णता पर भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज एवं कर्मियों ने उन्हें अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

कोडरमा: नगर पंचायत डोमचांच के गार्डेन अधीक्षक राजेश आनंद के 9 महीनों के कार्यकाल को उनके कार्यकाल की सफल पूर्णता पर सोमवार को नगर पंचायत सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि राजेश आनंद ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। 

उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में हरित विकास एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे कर्मठ अधिकारी का कार्य सभी के लिए प्रेरणादायक रहेगा।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राजेश आनंद के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। 

वहीं राजेश आनंद ने भी अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज सहित नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने राजेश आनंद के सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान