बरहरवा में 22 बोरिंग व पाइपलाइन के लिए निविदा जारी, 26 मई तक करें आवेदन
45 दिनों में बोरिंग और पाइपलाइन कार्य पूरा करने का लक्ष्य
बरहरवा नगर पंचायत ने भीषण गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 22 स्थानों पर बोरिंग एवं पाइपलाइन निर्माण कार्य के लिए अल्पकालीन निविदा जारी की है। प्रत्येक योजना की लागत 3 लाख 32 हजार 700 रुपये निर्धारित की गई है।
साहेबगंज: भीषण गर्मी में पेयजल संकट से राहत देने के लिए नगर पंचायत बरहरवा द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 22 अलग-अलग स्थानों पर 125/115 मिमी व्यास बोरिंग एवं पाइपलाइन निर्माण कार्य हेतु अल्पकालीन निविदा जारी की गई है। निविदा सूचना संख्या 01/2026-27 दिनांक 19 मई 2026 को प्रकाशित की गई।
निविदा के अनुसार, प्रत्येक योजना की प्राक्कलित राशि 3 लाख 32 हजार 700 रुपये निर्धारित की गई है। सभी कार्यों की अवधि 45 दिन रखी गई है। निविदा प्रपत्र की बिक्री 25 मई 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक नगर पंचायत कार्यालय, बरहरवा में होगी।

नगर पंचायत प्रशासन ने इच्छुक संवेदकों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
हालांकि, निविदा जारी होने के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि 45 दिनों में जमीन पर पानी पहुंचेगा या योजनाएं फाइलों में ही सीमित रह जाएंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी कई बोरिंग योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह गई थीं।
इधर, प्रशासन का दावा है कि कार्य पूरा होने के बाद इलाके के लोगों को पेयजल संकट से काफी राहत मिलेगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
