Hazaribagh News: रामनवमी पूंजा शांतिपूर्ण संपन्न करने को लेकर अवैध शराब के खिलाफ छापामारी

पुलिस ने एक साथ 8 से 10 अवैध शराब भट्टियों को किया ध्वस्त

Hazaribagh News: रामनवमी पूंजा शांतिपूर्ण संपन्न करने को लेकर अवैध शराब के खिलाफ छापामारी
(फोटो)

बड़कागांव में रामनवमी को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में नापोखुर्द पंचायत के सरईयाटाड में छापेमारी कर 50 क्विंटल जावा महुआ और 10 अवैध भट्टियों को नष्ट किया गया। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि रामनवमी के दौरान नशा बेचने या माहौल बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

बड़कागांव: प्रखंड में रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन कटिबध है। क्षेत्र मंग व्याप्त विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि बड़का गांव में शांतिपूर्वक रामनवमी संपन्न हो सके। इसी के तहत गुरुवार को बड़कागांव के नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़कागांव थाना क्षेत्र नापोखुर्द पंचायत के सरईयाटाड के आस पास सशस्त्र पुलिस बल के साथ औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। 

कार्रवाई में करीब 50 किवंटल अवैध जावा महुआ विनष्ट किया गया। वही लगभग 8 से 10 अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा 50 से 60 लीटर बना हुआ महुआ शराब को भी खेत में उधेड़कर बहा दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब कारोबार को लेकर पुलिस की निरंतर छापामारी जारी रहेगी। रामनवमी  त्यौहार में खलल पैदा करने वाले शरारती तत्वों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। मेला हाट बाजारों में भूल  कर भी लोग अवैध शराब नशीली पदार्थ ना बेचें अन्यथा पकड़े जाने पर निश्चित कार्रवाई होगी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now