Koderma News: हाथी और आसमानी बिजली ने छीनीं 11 जिंदगियां, मुआवजे की कछुआ चाल पर भड़के सईद नसीम

48 घंटे में राहत राशि जारी करे प्रशासन, वरना दें 2000 रुपये मासिक भत्ता

Koderma News: हाथी और आसमानी बिजली ने छीनीं 11 जिंदगियां, मुआवजे की कछुआ चाल पर भड़के सईद नसीम
(फ़ोटो)

कोडरमा में पिछले तीन महीनों में हाथियों के हमले और वज्रपात ने 11 लोगों की जान ले ली है, जिसे लेकर कांग्रेस नेता सईद नसीम ने प्रशासन को ईमेल भेजकर तत्काल राहत की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा मुआवजा राशि 10 लाख करने के बावजूद पीड़ितों को अब तक केवल दाह संस्कार के लिए नाममात्र सहायता मिली है।

कोडरमा: हाथी हमले और वज्रपात ने 11 जिंदगियां ले लीं। 6 लोग गंभीर घायल हैं। 9 मई को सतगावां के नंदूडीह में एक ही परिवार के 3 लोग वज्रपात से मरे। पिछले 3 महीने में मरियमपुर, बोनाकाली, मरकच्चो में हाथियों ने 8 लोगों को कुचल दिया। सरकार ने मुआवजा 4 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया है। लेकिन पीड़ित परिवारों को अब तक सिर्फ 25 हजार रुपये दाह संस्कार के लिए मिले हैं। उक्त बाते कांग्रेस नेता सईद नसीम ने अनुमंडल पदाधिकारी को ई मेल कर बताया। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि कोडरमा में लगातार हो रही प्राकृतिक और मानव-वन्यजीव आपदाओं से आम लोगों की जान जा रही है। लेकिन प्रशासन की ओर से राहत धीमी है। 

उन्होंने आपदा प्रबंधन कोष से तत्काल सहायता की मांग करते हुए कहा कि वज्रपात हादसे में  नंदूडीह, सतगावां में सरस्वती देवी, उनके दिव्यांग पुत्र अंकित कुमार और बुआ मुंद्रिका देवी की मृत्यु परिजनों को 4 लाख रुपये प्रति मृतक मुआवजा मिलना चाहिए। हाथी हमला  में पिछले 3 महीने में  मरियमपुर की मनिया बिरहोरनी, बोनाकाली के बालेश्वर सोरेन समेत 8 मृतक और मरकच्चो की सोहवा देवी, पथलडीहा के उपेंद्र साव, भखरा के पृथ्वी राम समेत 6 घायलों को नियमानुसार राहत राशि मिले इस पर कार्रवाई हो। 

सईद ने कहा, गरीब परिवारों के पास न इलाज के पैसे हैं, न खाने के। सरकार अगर समय पर मदद नहीं करेगी तो ये लोग और टूट जाएंगे। आपदा प्रबंधन का मतलब सिर्फ फाइल नहीं, इंसान की जान बचाना है। उन्होंने प्रशासन से 48 घंटे के भीतर राहत राशि जारी करने की मांग की है।  जब तक मुआवजा  राशि जारी न हो प्रतिमाह 2000 सहायता राशि प्रदान करने और प्रभावित गांवों में हाथी-रोधी उपाय तेज करने की मांग की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं