Palamu News: नन्हे वैज्ञानिकों के मॉडलों ने मोह लिया मन, एस वी एलीट पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूम
350 छात्र-छात्राओं ने 80 स्टॉल्स के माध्यम से प्रदर्शित की अपनी वैज्ञानिक सोच
छत्तरपुर के एकमात्र सीबीएसई मान्यता प्राप्त एस वी एलीट पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम और भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद नर्सरी से नवीं कक्षा तक के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 350 छात्र-छात्राओं ने 80 स्टॉल्स लगाकर शानदार विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच और तकनीकी रुचि को बढ़ावा देना था।
छत्तरपुर: शहर के एक मात्र सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त बिद्यालय एस वी एलीट पब्लिक स्कूल छत्तरपुर में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता और माँ सरस्वती, की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया स्कूल प्रबंधन परिवार के द्वारा किया गया। कक्षा नर्सरी से लेकर नवीँ वर्ग तक रैंक होल्डर प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रथम,द्वितीय और तृत्तीय पुरस्कार देकर उनका रिजल्ट कार्ड दिया गया।वहीं बिद्यालय के प्रतिभावन छात्र छात्राओं के द्वारा शानदार विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने मॉडलों की प्रदर्शनी स्टाल लगाकर बेहद सुंदर और आकर्षक तरिके से सजाया और उनके बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी भी देते नजर आएं। इस बिज्ञान प्रदर्शनी को अभिभावकों ने सराहनीय कार्य बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। स्वामी विवेकानंद एलीट पब्लिक स्कूल के बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए आयोजित इस प्रदर्शनी में 80 स्टॉल लगाए गए थे जिसमें 350 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल को देखने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी पहुंचे, विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडलों सहित अन्य प्रौद्योगिकी से संबंधित मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नन्हें वैज्ञानिक भी किसी से कम नहीं: निदेशक

बच्चों को विज्ञान की ओर आकर्षित करना उद्देश्य:
मौके पर स्कूल के प्रिंससिपल ने बताया की विद्यालय के बच्चों द्वारा पांच लोंगो की टीम मिलकर स्टॉल लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य स्कूली बच्चों का ध्यान विज्ञान की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने ने कहा कि प्रदर्शनी का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि स्कूली छात्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बारे में जान सकें और इसमें उनकी रुचि बढ़े। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी स्कूली बच्चों को भौतिकी एवं रसायन विज्ञान की उपयोगिता से अवगत कराने तथा मॉडलों को देखकर उनमें विज्ञान के प्रति समझ विकसित करने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष भी पहुंचे प्रदर्शनी देखने:
नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता चुनमुन ने स्कूल पहुंचे उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से अन्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और किताबों से पढ़ाई करने वालों बच्चों को इसका प्रयोग कराना भी उद्देश्य है। नगर अध्यक्ष समेत कई लोगों ने भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे और छात्रों से जानकारी ली। अध्यक्ष ने छात्रों से घंटों बात की और उनकी सराहना की और रैंक होल्डर में जो बच्चे अच्छा अंक प्राप्त किये हैं उन्हें उजवल भविष्य की कामना है और जो उनसे पीछे अंक लाये है वह थोड़ा और लग्न और मेहनत के साथ पढ़ाई करें ताकी वह भी रैंक होल्डर प्राप्त कर सकें इसे अभिभावकों को भी हतोत्साहित नहीं होना चाहिए की मेरा बच्चा कम अंक लाया है उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आत्म बल बढ़ाए।उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों से भी मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।कार्य क्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
