Hazaribagh News: भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान महावीर जयंती, भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

भगवान महावीर का अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन-पाठ में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

Hazaribagh News: भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान महावीर जयंती, भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
(फोटो)

हजारीबाग में भगवान महावीर जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह प्रभात फेरी और अभिषेक के बाद बौड़म बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सांसद मनीष जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरती इस यात्रा में ऊंट-घोड़े, बैंड-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का समापन वात्सल्य भोज और भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ।

हजारीबाग: भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर आज हजारीबाग नगर में प्रातः 5:00 बजे भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी बौड़म बाजार दिगंबर जैन मंदिर से निकलकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः बाड़म बाजार में आकर संपन्न हुई। तत्पश्चात भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन-पाठ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

प्रातः 10:00 बजे बटन बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में सुसज्जित युगल घोड़ों का रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। आगे-आगे पाठशाला के बच्चे, गुरुकुल आर्ष कन्या की छात्राएं, बैंड-बाजा एवं ढोल-नगाड़ों के साथ चल रहे थे। पुरुष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया व पारंपरिक परिधानों में शोभायात्रा की गरिमा को बढ़ा रही थीं। पूरा मार्ग “भगवान महावीर स्वामी की जय” के जयकारों से गूंजायमान रहा।

इस अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, महापौर अरविंद राणा, उपमहापौर अविनाश यादव, भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरदीप यादव, गुरुकुल आर्ष कन्या के आचार्य कौटिल्य जी, बेजेपी की शेफाली गुप्ता, भाजपा नेता विनोद झुनझुनवाला, बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास जी, विद्यार्थी परिषद के अजय सागर दास, सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षकगण सहित कई गणमान्य लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।

कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष जेपी विनायका, महामंत्री संजय अजमेरा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा का स्वागत नगर के विभिन्न समुदायों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। शोभायात्रा पुनः बटन बाजार पहुंचकर संपन्न हुई, जहां भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को पुनः विराजमान किया गया। इसके उपरांत वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया तथा संध्या में महाआरती संपन्न हुई। दोनों मंदिरों में आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Read More.. Hazaribagh News: फिल्मी अंदाज में लूट कांड का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप