तृतीय भारत हायर एजुकेशन समिट का सफलतापूर्वक समापन, जुटे दिग्गज शिक्षाविद
कुलपति डॉ. रविराज सीतारमण ने अतिथियों का किया स्वागत
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में सीआईपीयू (CIPU) द्वारा आयोजित तृतीय भारत हायर एजुकेशन समिट का समापन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर समेत 200 कुलपतियों ने भाग लिया। सम्मेलन में "विकसित भारत 2047" के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एनईपी 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और एआई (AI) की उपयोगिता पर विधिक विमर्श किया गया।
चंडीगढ़/रांची: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (CIPU) द्वारा आयोजित दो दिवसीय तृतीय भारत हायर एजुकेशन समिट का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देशभर के 200 से अधिक निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय शिक्षा सचिव भास्कर चटर्जी, आईएएस (विशिष्ट अतिथि), सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर बलविंदर सिंह संधू, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रविराज सीतारमण, एमआईटी-डब्ल्यूपीयू, पुणे के एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट एवं सीआईपीयू के संस्थापक राहुल कराड तथा सीआईपीयू के अध्यक्ष एवं सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक सहित अनेक शिक्षाविदों एवं नीति-निर्माताओं ने सहभागिता की।


अपने संबोधन में प्रो. गोपाल पाठक ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही उल्लेखनीय प्रगति का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को देश के सभी विश्वविद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाना समय की मांग है।
सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो. सी. जगन्नाथन तथा राज्यसभा सांसद एवं निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सम्मेलन के सफल आयोजन पर आयोजक मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


