Koderma News: व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत संपन्न, 18 वादों का हुआ निष्पादन
विभिन्न सरकारी विभागों के माध्यम से हुई एक लाख 39 हजार की वसूली
by: Kumar Ramesham
On
कोडरमा व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकान्त मिश्रा के मार्गदर्शन में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसके तहत गठित 6 बेंचों के माध्यम से कुल 18 वादों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया और 1.39 लाख रुपये की वसूली हुई।
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस मौंके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढती जा रही है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है। कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है। लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती।
लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है। उन्होने कहा कि लोक अदालत में बढ़ रही भीड़ इस बात का परिचायक है कि लोक अदालत आम लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में जहाँ एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है वहीँ दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है।
इस मामलो से सम्बंधित मासिक लोक अदालत में कुल छः बेंचों का गठन किया गया। बेंच संख्या एक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेष लाल व अधिवक्ता सुरेश कुमार, बेंच संख्या दो में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा व अधिवकता प्रीति रानी, बेंच संख्या तीन में अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी व अधिवक्ता संजय कुमार सिंह , बेंच संख्या चार में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी संध्या प्रसाद व अधिवकता संगीता रानी, बेंच संख्या पांच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता मिंज व अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा, एवं बेंच छः में स्थाई लोक अदालत की सदस्य ममता सिंह, कुमारी अनुपमा व अधिवकता अंशु यामिनी ने मामले की सुनवाई की।
मासिक लोक अदालत में छः बेंचो के माध्यम से कुल 18 वादो का निष्पादन किया गया एवं विभिन विभागों से 139000/ (एक लाख उन्तालीस हज़ार रुपए मात्र) की वसूली की गई। मौंके पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय, विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Anjali Sinha
Tags: Electricity Department JHALSA Koderma News koderma update legal awareness DLSA Koderma Ramakant Mishra Civil Court Koderma Speedy Justice Case Disposal Revenue Recovery Lok Adalat 2026 Amitesh Lal Rakesh Chandra Satyabhama Kumari Sandhya Prasad Namita Minz Excise Department Koderma Local Judiciary Settlement Camp
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
