बेटी ने कमरे में देखा पिता का शव, जुगसलाई में कारोबारी की खुदकुशी से सनसनी
लंबे समय से नशे की लत से परेशान बताए जा रहे थे कारोबारी
पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक कारोबारी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान देवानंद विश्वकर्मा (38) के रूप में हुई है। घटना का पता उस समय चला जब उनकी बेटी ने कमरे में जाकर उन्हें फंदे से लटका देखा।
पूर्वी सिंहभूम: जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड स्थित एक घर में शुक्रवार देर रात एक कारोबारी ने फंदे लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान देवानंद विश्वकर्मा (38) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में उनकी बेटी मौजूद थी। काफी देर तक पिता की कोई गतिविधि नहीं होने पर उसने कमरे में जाकर देखा, जहां देवानंद फंदे से लटके हुए थे। यह दृश्य देखते ही बेटी घबरा गई और तुरंत परिजनों और आसपास के लोगों को सूचना दी।


शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जुगसलाई थाना में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


