Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र उदित राज की मौत का मामला, दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना
आंदोलन को मिला व्यापक जनसमर्थन और राजनीतिक दलों का साथ
कोडरमा में सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र उदित राज की संदिग्ध मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर समाहरणालय के समक्ष दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। पीड़ित परिवार की मांग को जनसमर्थन के साथ-साथ राजद और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों का भी बड़ा साथ मिला है।
कोडरमा: झुमरीतिलैया स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र उदित राज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर इंसाफ की मांग तेज होती जा रही है। मामले के उद्भेदन और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिलने के साथ-साथ राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिलने लगा है।
धरना स्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के रास्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व कोडरमा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव जिला अध्यछ महेंद्र यादव विजय यादव कॉंग्रेस के जिला अध्यछ प्रकाश राजक युवा नेता रविशंकर यादव राजद के दीपक यादव समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता जताते हुए आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। धरने पर बैठे मृतक छात्र के पिता विजय यादव ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
