मधुबन में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर: कोडरमा कार्यकर्ताओं को मिला राष्ट्रभावना का पाठ
आगामी 2027 पंचायत और 2029 चुनावों की रणनीति तैयार
सम्मेदशिखर पारसनाथ के मधुबन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत कोडरमा जिला भाजपा का दो दिवसीय शिविर संपन्न हुआ। इसमें संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रभावना और आगामी चुनावों की रणनीति का पाठ पढ़ाया।
कोडरमा: सम्मेदशिखर पारसनाथ स्थित मधुबन में दो दिनों तक कोडरमा जिला के कार्यकर्ताओं को ज्ञान संस्कार व राष्ट्रभावना का पाठ पढ़ाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत आयोजित शिविर में भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत संगठन के प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित के लिए तैयार रहने और कार्य करने का आह्वान किया।
मंगलवार और बुधवार को मधुबन स्थित बीसपंथी कोठी सभागार में कोडरमा विधानसभा के कार्यकर्ताओ का संगठन मजबूती के गूढ रहस्य सिखाए गए। प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने शिविर में बतौर मुख्य प्रशिक्षक कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक महत्व बताया। वक्ताओं द्वारा अनुषांगिक संगठनों की जानकारी दी गई तथा देशहित में किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया गया।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
