Hazaribagh News: गांधी मैदान में उमड़ा रामभक्तों का अभूतपूर्व सैलाब, भजन संध्या में गूंजे रामधुन के स्वर
पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय और कई विधायकों सहित हजारों जनप्रतिनिधियों ने दी उपस्थिति
हजारीबाग में 'इंटरनेशनल रामनवमी' के अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में गांधी मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व विख्यात गायिका शहनाज़ अख्तर ने अपनी प्रस्तुतियों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग की रामनवमी को राजकीय महोत्सव घोषित करने की पुरजोर मांग की। कार्यक्रम में कई दिग्गज नेताओं, जनप्रतिनिधियों और लाखों रामभक्तों की उपस्थिति ने इस शाम को ऐतिहासिक बना दिया।
हजारीबाग: आयोजित इंटरनेशनल रामनवमी के अवसर पर श्री राम उत्सव महोत्सव के अंतर्गत 23 मार्च को गांधी मैदान में भव्य भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा गांधी मैदान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण विश्व विख्यात भजन गायिका शहनाज़ अख्तर रहीं, जिन्होंने अपनी मधुर और ओजपूर्ण आवाज़ में रामधुन प्रस्तुत कर उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही रामधुन की स्वर गूंजीं, पूरा हजारीबाग “जय श्री राम” के उद्घोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
इस भव्य आयोजन में हजारीबाग समेत आसपास के क्षेत्रों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। लोगों का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही थी। परिवारों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ मिलकर इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी न केवल झारखंड, बल्कि पूरे विश्व में अपनी भव्यता और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव मनाने के लिए हमने सदन के माध्यम से सरकार से मांग किया है ताकि हजारीबाग की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर और सशक्त किया जा सके।

इस खास अवसर पर पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय, सिमरिया विधायक उज्जवल दास, माण्डु विधायक तिवारी महतो, उदयभान नारायण सिहं, केपी ओझा, टुन्नू गोप, अशोक यादव, आनंद देव, सुदेश चन्द्रवंशी, सुमन पप्पु, दिनेश सिंह राठौर, कुणाल दुबे, जयनारायण मेहता, दामोदर प्रसाद, टौनी जैन, विवेक वरियार, मनोज सिन्हा, प्रकाश झा, बलराम शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा, रेणुका साहु, सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष, सभी मंडल आध्यक्ष, हिन्दु प्रचारक अमन कुमार, हिंदू राष्ट्र संघ के अध्यक्ष शशि केसरी, अजय दास, सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदगण, जिला परिषद सदस्य गण, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख सहित लाखों के संख्या में लोग उपस्थित रहे।
