बिहार के सुपौल में गला रेतकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

मृतक की पहचान राजेश सूतिहार के रूप में

बिहार के सुपौल में गला रेतकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी
सुपौल में युवक की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस टीम

सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान राजेश सूतिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुपौल: जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौनी के पास रविवार को अज्ञात अपराधियों द्वारा एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजेश सूतिहार के रूप में की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। किशनपुर थाना प्रभारी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, जिसमें अज्ञात अपराधियों की संलिप्तता सामने आ रही है।

पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप