Koderma News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बड़की धमराय में लगाया विधिक जागरूकता शिविर
पीएलवी सुमन रानी सहित कई समाजसेवियों की उपस्थिति
कोडरमा के चंदवारा प्रखंड अंतर्गत बड़की धमराय पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के अधिकारों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा के मार्गदर्शन और सचिव गौतम कुमार की उपस्थिति में ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी गई।
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आज मंगलवार को चंदवारा प्रखंड के बड़की धमराय पंचायत भवन सभागार में झालसा द्वारा चलाए जा रहे जागृति कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं उनके लिए कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार मौजूद थे। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनानाभी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज मेंवरिष्ठ जनों को उचित सम्मान दिया जाना आवश्यक है ताकिवरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण का लक्ष्य पूरा किया जा सके।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

